फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gurugrams four persons die in car accident, one in danger

डंपर व कार की टक्कर में गुरुग्राम के चार युवकों की मौत, एक गंभीर

Thu, 06 May 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gurugrams four persons die in car accident, one in danger
महेंद्रगढ़ जिले के खेराली गांव से लगन समारोह में शामिल होकर लौट रहे पांच युवकों की कार को नारनौल रोड पर गांव नांधा के पास एक डंपर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंड चौकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के मोकलवास गांव निवासी दिवाकर (27), तरुण (24), राहुल (25), राजबीर (26) और दीपक बुधवार शाम अपने किसी परिचित के यहां महेंद्रगढ़ के खेराली गांव में लगन समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से देर रात पांचों वापस अपने गांव मोकलवास लौट रहे थे। रात करीब एक बजे नारनौल रोड पर नांधा मोड़ के पास उनकी कार को सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दिवाकर, तरुण, राहुल और राजबीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं एक साथ चार युवकों की मौत के बाद उनके गांव मोकलवास में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया तथा मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसआई राजेश कुमार, कुंड चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed