{"_id":"636bf2770e4f7114962e740a","slug":"group-of-youth-reached-to-sacrifice-votes-in-the-great-sacrifice-of-democracy-rewari-news-rtk663033720","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महायज्ञ में वोटों की आहुति डालने पहुंची युवाओं की टोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महायज्ञ में वोटों की आहुति डालने पहुंची युवाओं की टोली
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकतंत्र के महापर्व में वोटों की आहुति डालने के लिए युवा जोश-ओ-खरोश के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान बूथों पर पहली बार वोट देने वाले युवाओं की सुबह से ही भीड़ देखी गई। उनका कहना था कि मतदान हमारा अधिकार है। पहली बार वोट करके खुशी की अनुभूति हो रही है। मतबूत लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद जरूरी है।
चुनावी रणभूमि में जिला परिषद के 133 व पंचायत समिति के 628 प्रत्याशी ताल ठोंक कर किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन चुनाव में मतदान के दिन युवाओं का जज्बा भी खूब दिखा। युवाओं ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी वोट डालना चाहिए। उधर समर्थक व एजेंट युवा मतदाताओं को इशारे इशारे में ही किसे वोट देना है, समझाते रहे। लेकिन मतदाता भी काफी चतुर दिखाई दिए। सुनते सबकी, नमस्कार सबसे करवाते, लेकिन वोट किसे दिए हैं, के सवाल पर मुस्कुरा कर किनारा कसते दिखाई दिए। हालांकि हर बार की अपेक्षा इस बार युवाओं मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। वह पूरे जोश के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाकर आनंद लेते रहे।
----
मैने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया है। लोकतंत्र में मताधिकार बेहद जरूरी है। देश से लेकर गांव की सरकार चुनने के लिए सभी मत का प्रयोग करना चाहिए।
-अंकित
-----
मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है कि मैं अपने मत का पहली बार प्रयोग कर रही हूं। मैंने योग्यता के आधार पर अपने वोट का प्रयोग किया है। अगर जनप्रतिनिधि शिक्षित होगा तो विकास को भी प्राथमिकता देगा।
विज्ञापन
-ज्योति
---
मैंने पहली बार वोट दिया है। पहली बार वोट डालते वक्त मेरे मन में कई सवाल उठ रहे थे, लेकिन विकास कराने वाले शिक्षित युवा प्रत्याशी को मतदान किया है। मैं सभी मतदाताओं से आह्वान करता हूं कि अपने मत का अवश्य प्रयोग करें।
-रवि
-----
पहली बार मतदान करते समय मुझे बहुत खुशी का आभास हो रहा था, लेकिन मैं यह नहीं सोच पा रहा था कि किसे वोट दूं। लेकिन काफी सोच-विचार करने के बाद मैने शिक्षित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।
-भगत सिंह