फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Groom brother in law shot in leg in Rewari, altercation during dance, wedding procession come from Gurugram

Rewari: दूल्हे के जीजा ने युवक के पैर में मारी गोली: डांस के दौरान हुई थी कहासुनी, गुरुग्राम से आई थी बरात

Tue, 05 Dec 2023 02:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Dec 2023 02:35 PM IST
सार

रेवाड़ी में गुरुग्राम के बिलासपुर गांव से बेरवाल गांव में बरात आई थी। बारात में दूल्हे का जीजा झज्जर के गांव हसनपुर निवासी देशराज के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान उसने नवल सिंह पर गोली चला दी।

विज्ञापन
Groom brother in law shot in leg in Rewari, altercation during dance, wedding procession come from Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी में गुरुग्राम से आई बरात में डांस के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हे के जीजा ने एक शख्स को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना के बाद शादी कार्यक्रम में हड़कंप मच गया और आरोपी वहां से भाग गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात को गुरुग्राम के बिलासपुर गांव से बेरवाल गांव में बरात आई थी। बरात में दूल्हे का जीजा झज्जर के गांव हसनपुर निवासी देशराज हाथ में पिस्तौल लेकर डीजे के सामने डांस कर रहा था। इसी दौरान गांव बेरवाल निवासी नवल सिंह ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए देशराज से पिस्तौल अंदर रखने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर देशराज नाराज हो गया और उसने नवल सिंह पर गोली चला दी। गोली नवल सिंह के दाहिने पैर की जांघ में लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed