{"_id":"656ee7e9f51d6bb6990c02c9","slug":"groom-brother-in-law-shot-in-leg-in-rewari-altercation-during-dance-wedding-procession-come-from-gurugram-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: दूल्हे के जीजा ने युवक के पैर में मारी गोली: डांस के दौरान हुई थी कहासुनी, गुरुग्राम से आई थी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: दूल्हे के जीजा ने युवक के पैर में मारी गोली: डांस के दौरान हुई थी कहासुनी, गुरुग्राम से आई थी बरात
Tue, 05 Dec 2023 02:35 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:35 PM IST
सार
रेवाड़ी में गुरुग्राम के बिलासपुर गांव से बेरवाल गांव में बरात आई थी। बारात में दूल्हे का जीजा झज्जर के गांव हसनपुर निवासी देशराज के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान उसने नवल सिंह पर गोली चला दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी में गुरुग्राम से आई बरात में डांस के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हे के जीजा ने एक शख्स को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना के बाद शादी कार्यक्रम में हड़कंप मच गया और आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को गुरुग्राम के बिलासपुर गांव से बेरवाल गांव में बरात आई थी। बरात में दूल्हे का जीजा झज्जर के गांव हसनपुर निवासी देशराज हाथ में पिस्तौल लेकर डीजे के सामने डांस कर रहा था। इसी दौरान गांव बेरवाल निवासी नवल सिंह ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए देशराज से पिस्तौल अंदर रखने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर देशराज नाराज हो गया और उसने नवल सिंह पर गोली चला दी। गोली नवल सिंह के दाहिने पैर की जांघ में लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन