{"_id":"67533e12e68083f2f5062fbf","slug":"great-tune-in-solo-singing-fancy-dress-attracted-everyones-mind-rewari-news-c-198-1-rew1001-212451-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एकल गायन में खूब जमे सुर, फैंसी ड्रेस ने मोहा सभी का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एकल गायन में खूब जमे सुर, फैंसी ड्रेस ने मोहा सभी का मन
Fri, 06 Dec 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्थानीय बाल भवन में चल रहे तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बाल महोत्सव का दूसरा दिन कला एवं संस्कृति को समर्पित रहा। इसमें प्रदेशभर से आए कलाकारों ने क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, दीप सज्जा, सुलेख, थाली सज्जा, क्लश सज्जा, एकल गायन तथा फैंसी ड्रेस में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। करीब 560 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि मुख्य अतिथि व भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों एवं प्रभारियों को संबोधित करते हुए एडीसी अंजलि अनुपमा ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों तथा ललित कलाएं हमारे जीवन को रचनात्मक बनाने में केंद्रीय भूमिका निभाती हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. पोपली ने प्रतिभाशाली बच्चों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में बाल भवन के चारों मंचों पर उक्त प्रतियोगिताओं में मंडल स्तर के विजेताओं के बीच बेहद रोचक मुकाबला देखने में आए। सभी प्रतिभागियों ने रचनात्मक कलाकृतियां तथा प्रस्तुतियों ने भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट तिथि तथा अन्य सभी मेहमानों ने चारों मंचों की गतिविधियों का अवलोकन कर प्रतिभागियों की कला एवं प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार 7 दिसंबर को महोत्सव में शेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिनमें रंगोली, समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी, भाषण, फन गेम्स, एकांकी तथा एकल शास्त्रीय नृत्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष राज्यपाल सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर डॉ. कविता गुप्ता, डॉ. ज्योत्सना, दीपा भारद्वाज, खुशमेंद्र सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।
दूसरे दिन के परिणाम
फैंसी ड्रेस के प्रथम ग्रुप में प्रथम व द्वितीय महेंद्रगढ़, तृतीय चरखी दादरी जिले की टीम विजेता रही। अंग्रेजी लेखन के प्रथम ग्रुप में प्रथम फतेहाबाद, द्वितीय फरीदाबाद, तृतीय करनाल जिले की टीम विजेता रही। अंग्रेजी लेखन के द्वितीय ग्रुप में प्रथम नूंह, द्वितीय झज्जर, तृतीय फरीदाबाद जिला की टीम विजेता रही। हिंदी लेखन के प्रथम ग्रुप में प्रथम रेवाड़ी, द्वितीय पलवल, तृतीय चरखी दादरी जिले की टीम विजेता रही। हिन्दी लेखन के द्वितीय ग्रुप में प्रथम रोहतक, द्वितीय हिसार, तृतीय फतेहाबाद जिला की टीम विजेता रही। वहीं, थाली कलश सजावट के तृतीय ग्रुप में प्रथम नूंह, द्वितीय झज्जर, तृतीय चरखी दादरी जिले की टीम विजेता रही। थाली कलश सजावट के चतुर्थ ग्रुप में प्रथम महेंद्रगढ़, द्वितीय भिवानी, तृतीय झज्जर जिला की टीम विजेता रही। क्ले माडलिंग के प्रथम ग्रुप में प्रथम रेवाड़ी, द्वितीय महेंद्रगढ़, तृतीय पलवल जिले की टीम विजेता रही। क्ले माडलिंग के द्वितीय ग्रुप में प्रथम सोनीपत, द्वितीय महेंद्रगढ़, तृतीय रेवाड़ी जिले की टीम विजेता रही। एकल गान के द्वितीय ग्रुप में प्रथम गुरुग्राम, द्वितीय फरीदाबाद, तृतीय करनाल जिला की टीम विजेता रही। एकल गान के तृतीय ग्रुप में क्रमश: प्रथम फतेहाबाद, द्वितीय अंबाला, तृतीय रेवाड़ी जिला की टीम विजेता रही। साथ ही एकल गान के चतुर्थ ग्रुप में प्रथम सोनीपत, द्वितीय गुरुग्राम, तृतीय रेवाड़ी जिला की टीम विजेता रही। दिया केंडल सजावट द्वितीय ग्रुप में प्रथम रेवाड़ी, द्वितीय पानीपत, तृतीय रोहतक जिला की टीम विजेता व कार्ड मेकिंग प्रथम ग्रुप में प्रथम रोहतक, द्वितीय करनाल, तृतीय कैथल जिला की टीम विजेता रही।