फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Grand celebration of Independence Day celebrations will be held in Rewari, Bawal and Kosli

रेवाड़ी, बावल व कोसली में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन

Sat, 13 Aug 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Grand celebration of Independence Day celebrations will be held in Rewari, Bawal and Kosli
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त को रेवाड़ी, बावल व कोसली में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन

सीटीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में नांगल चौधरी से विधायक अभय सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं उपमंडल बावल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व उपमंडल कोसली में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन

रेवाड़ी, बावल व कोसली में स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल आज
सीटीएम ने बताया कि 13 अगस्त को रेवाड़ी, बावल व कोसली में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फाइनल रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपमंडल बावल में डीसी अशोक कुमार गर्ग व एसपी राजेश कुमार फाइनल रिहर्सल का अवलोकन करेंगे। वहीं रेवाड़ी में एसडीएम सिद्धार्थ दहिया व कोसली में एसडीएम होशियार सिंह की देखरेख में फाइनल रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेवाड़ी, बावल व कोसली में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed