{"_id":"6712cc8538341b012f0afd07","slug":"grain-markets-filled-with-millet-commission-agents-worried-rewari-news-c-198-1-rew1001-210705-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अनाज मंडियां बाजरे से अटीं, आढ़ती परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अनाज मंडियां बाजरे से अटीं, आढ़ती परेशान
Sat, 19 Oct 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 28रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में लगा बाजरे की बोरियों का ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, कोसली और बावल अनाज मंडी में बाजरे की आवक जारी है। उठान धीमी गति से होने के कारण मंडिया बाजरे की अटीं हैं। इसको लेकर आढ़ती परेशान हैं।
अनाज मंडियों से अभी तक 55 फीसदी बाजरे की उठान हो पाई है। मंडी प्रशासन की तरफ से बाजरे की उठान कराई जा रही है। इसके बाद भी आवक अधिक होने से मंडियां बाजरे के ढेर से अटीं पड़ी हैं। इससे आढ़तियों को व्यवस्था बनाने में काफी परेशानी हो रही है। जब तक बाजरे की बोरियों का ढेर नहीं हटेगा, तब तक बाजरे को रखने के लिए जगह नहीं बनेगी।
शहर स्थित नई अनाज मंडी मंडी में शुक्रवार को 13 हजार क्विंटल बाजरा की आवक हुई जबकि 10 हजार क्विंटल की खरीद हुई। बावल मंडी में 3800 क्विंटल की आवक हुई जिसमें 4 हजार क्विंटल खरीद हुई। कोसली अनाज मंडी में 12 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई जिसमें 18 हजार क्विंटल की उठान हुई। तीनों अनाज मंडियों में 29 हजार क्विंटल की आवक हुई है। तीनों अनाज मंडियों में 39 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को हो चुका है।