फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government should fulfill the promise of giving 26 thousand salaries to rural sanitation workers: Rajkumar

ग्रामीण सफाई कर्मियों को 26 हजार वेतन देने का वादा पूरा करे सरकार : राजकुमार

Tue, 25 Feb 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the promise of giving 26 thousand salaries to rural sanitation workers: Rajkumar
फोटो : 20अपनी मांगों को बारे में जानकारी देते ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन। स्रोत : यूनियन - फोटो : ट्रेन आते ही बोगियों में चढ़ने की जद्दोजहद करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने ग्रामीण सफाईकर्मियों का वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजकुमार व जिला सचिव मनोज कुमार ने कहा कि 24 नवंबर को जींद में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26 हजार वेतन देने की घोषणा की थी। इस घोषणा को लागू नहीं किया गया। 6 फरवरी को केवल एक हजार रुपये बढ़ोतरी करके 16 हजार वेतन का पत्र जारी किया गया। तत्काल प्रभाव से 26 हजार वेतन देने की घोषणा को लागू किया जाए।

यूनियन नेताओं ने कहा कि 7 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले 1 मार्च 2025 को सिरसा, फतेहाबाद, अम्बाला, महेंद्रगढ़, सोनीपत व गुड़गांव 2 मार्च 2025 को हिसार, झज्जर, भिवानी, दादरी, पलवल, रोहतक, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत व रेवाड़ी और 3 मार्च को फरीदाबाद, नूंह, करनाल और कैथल को भाजपा विधायकों और मंत्रियों के आवास पर अपना वादा पूरा करो अभियान के तहत ग्रामीण सफाई कर्मी प्रदेश भर में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed