फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government Senior Secondary School Kanwali first in hockey competition

Rewari News: हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली प्रथम

Fri, 25 Jul 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 25 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School Kanwali first in hockey competition
फोटो : 16हॉकी प्रतियोगिता के समापन के बाद एकत्रित हुए खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल - फोटो : मेवाती टोला मोहल्ले का बिना चाहरदीवारी का नाला जिसमें बही बच्ची व बातचीत करते मोहल्लेवासी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कोसली। कंवाली में खेल मैदान पर हॉकी प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। इसमें अंडर 19 की हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली प्रथम रहा।
प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है। खेलों से न केवल शारीरिक फिटनेस आती है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल भी विकसित होता है।
विज्ञापन

विद्यालय का प्रयास है कि अधिक से अधिक छात्र खेलों में भाग लें और राष्ट्रीय स्तर तक गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करें। 19 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोठड़ा ठप्पा डहीना द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौतला कला तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 वर्ष आयु वर्ग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय रहा । इस अवसर पर डीपी राकेश, सुनीता देवी, राजीव कुमार, अशोक कुमार, कोच वीरेंद्र सिंह, पंकज यादव, साहिल, साहिल चौहान, डॉ. विजय, खुशीराम, राम सिंह आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed