{"_id":"654141d1568dfbc1d60caa97","slug":"government-senior-secondary-school-kakodiya-first-in-beautification-award-scheme-rewari-news-c-198-1-rew1001-6117-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुंदरीकरण पुरस्कार योजना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकोड़िया प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुंदरीकरण पुरस्कार योजना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकोड़िया प्रथम
Tue, 31 Oct 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण पुरस्कार योजना के तहत रेवाड़ी खंड का परिणाम घोषित कर दिया गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकोड़िया को प्रथम स्थान मिला है।
राजकीय उच्च विद्यालय खटावली सेकेंडरी वर्ग में और मिडिल वर्ग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय भटसाना तथा प्राइमरी वर्ग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला लिसाना को प्रथम स्थान मिला है। खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यालय को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने का मौका मिलेगा। विभाग की तरफ से एसडीएम के नेतृत्व में गठित की गई कमेटी में बीईओ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य, सीडीपीओ, रा. उ. वि. के मुख्य अध्यापक शामिल थे।
कमेटी ने विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्कूलों का मूल्यांकन किया। शिक्षा विभाग की तरफ से खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले सभी चारों स्कूलों को 50 हजार रुपये प्रति स्कूल के हिसाब से इनाम दिया जाएगा। यह राशि स्कूल के सौंदर्यीकरण पर खर्च की जाएगी। वहीं, खंड स्तर पर विजेता रहने वाले स्कूलों को जिला स्तर पर प्रतिभागिता का मौका मिलेगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले स्कूलों को 1 लाख का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
आवेदन करने वाले विद्यालयों का जिला कमेटी के द्वारा मूल्यांकन किया जाता है। स्कूलों को यह पुरस्कार राशि विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक विकास और विद्यालय के ढांचागत विकास और सौंदर्यीकरण पर खर्च करनी होती है।
-- -- -- -
वर्जन:
मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण पुरस्कार योजना के तहत रेवाड़ी खंड का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभी जिला स्तर का परिणाम घोषित होना बाकी है। - विरेंद्र, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी