फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government Polytechnic Lisana ranked second among the best polytechnic institutes in the state.

Rewari News: राजकीय बहुतकनीकी लिसाना प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बहुतकनीकी संस्थानों में द्वितीय

Wed, 04 Mar 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Government Polytechnic Lisana ranked second among the best polytechnic institutes in the state.
सम्मान हासिल करते प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार तथा तत्कालीन प्रधानाचार्य सुखवीर यादव। स्रोत : संस्
रेवाड़ी। राजकीय बहुतकनीकी लिसाना ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरियाणा राज्य के सर्वश्रेष्ठ बहुतकनीकी संस्थानों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान दो मार्च को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

भव्य पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व विशिष्ट अतिथि खेल युवा मंत्री गौरव गौतम रहे। इन्होंने संस्था को पुरस्कार प्रमाण-पत्र के साथ-साथ 25 लाख रुपये की राशि का चैक भी प्रदान किया।
विज्ञापन

सभी अतिथियों ने संस्थान द्वारा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पुरस्कार राजकीय बहुतकनीकी लिसाना के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार तथा तत्कालीन प्रधानाचार्य सुखवीर यादव ने ग्रहण किया।

प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के तत्कालीन प्रधानाचार्य सुखवीर यादव के तत्वाधान में समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सामूहिक प्रयासों को दिया।


तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझें : प्रवीण
प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने अभिभावकों एवं छात्रों से आह्वान किया कि वे तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझें और आधुनिक तकनीकी ज्ञान अर्जित कर प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी को तकनीकी युग के नाम से भी जाना जाता है, ऐसे में कुशल तकनीकी मानव संसाधन का निर्माण समय की आवश्यकता है। संस्थान की सशक्त पहचान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उसके बढ़ते हुए मानक को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed