फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government may conspire to weaken United Front: Rajendra

संयुक्त मोर्चा को कमजोर करने का षड्यंत्र रच सकती है सरकार ः राजेंद्र

Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Government may conspire to weaken United Front: Rajendra
पंचायत को संबोधित करते कामरेड राजेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Rewari
गांव श्योताज माजरा में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान मजदूर पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता एडवोकेट रणधीर सिंह ने की। गांव निवासी किसान नेता कुलदीप सिंह ने पंचायत में आए किसान मजदूरों का स्वागत किया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि रेवाड़ी में शुरू में 4 किसान संगठनों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का गठन किया गया। अब इस मोर्चा के चारों तरफ संगठित असंगठित क्षेत्र के मजदूर, वकील बुद्धिजीवी और प्रबुद्ध नागरिक दीवार की तरह साथ खड़े हैं। जिले में यह पांचवीं पंचायत है। इन किसान मजदूरों की पंचायतों से लोगों में कृषि कानूनों खिलाफ जागृति पैदा हुई है और यह सिलसिला जारी रहेगा। रेवाड़ी जिले में संयुक्त किसान मोर्चा की ताकत को देखकर सरकार घबराई हुई है और वह किसी ना किसी तरह संयुक्त मोर्चा को कमजोर करने का षड्यंत्र रच सकती है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के नेता समय सिंह, कुलदीप यादव बूढ़पुर, ईश्वर सिंह महलावत, रामकुमार निमोठ, विजय कुमार, जगदीश, सतपाल, हरीश, सुरेश एडवोकेट, आनंद यादव, कुलदीप शर्मा, स्वामी सरदनांड, अशोक सरपंच मीरपुर, धर्मपाल, वेदप्रकाश, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed