फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government launched Samarpan Portal for people interested in social work: DC Yashendra Singh

सामाजिक कार्यों के प्रति इच्छुक लोगों के लिए सरकार ने लांच किया समर्पण पोर्टल : डीसी यशेन्द्र सिंह

Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Government launched Samarpan Portal for people interested in social work: DC Yashendra Singh
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार ने समाज की सेवा करने और सामाजिक कार्यों के प्रति अपने समय देने के इच्छुक लोगों के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समर्पण नामक पोर्टल आरंभ किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर इस पोर्टल को लांच किया था।
विज्ञापन

डीसी यशेन्द्र सिंह ने समर्पण पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से स्वेच्छा से काम करने वाले लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद शिक्षा, कौशल विकास, खेल, कृषि आदि के क्षेत्र में युवाओं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित स्वयंसेवकों की सेवाएं ली जाएंगी। समर्पण पहल के माध्यम से दी जाने वाली स्वैच्छिक सेवाएं शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, किसान कल्याण, कौशल विकास जैसे सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रयासों के साथ जुड़ी हुई हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो कि सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते है। उन लोगों के लिए समर्पण पोर्टल सरकार की एक सराहनीय पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed