{"_id":"61bb8e2471df81657e6a1724","slug":"government-is-moving-the-eligible-beneficiaries-towards-self-reliance-laxman-rewari-news-rtk632940357","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र लाभार्थियों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही सरकार : लक्ष्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र लाभार्थियों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही सरकार : लक्ष्मण
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का शुभारंभ करते कोसली के व
- फोटो : Rewari
कोसली। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में दो दिवसीय मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। मेले के पहले दिन वीरवार को कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खेल परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी भी ली। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश भर में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से चिह्नित किए गए लाभपात्रों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। अंत्योदय मेले में विभिन्न विभागों के माध्यम से प्रदत्त सेवाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र अनुसार लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है।
इस बीच एसडीएम होशियार सिंह ने उपमंडल प्रशासन की तरफ से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का स्वागत किया और अंत्योदय मेले की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार नेक नियत व ईमानदारी के साथ योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक को पहुंचाने में अपना दायित्व निभा रही है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने कहा कि अंत्योदय उत्थान मेलों के माध्यम से आमजन की आय के स्रोत बढ़ेंगे और युवाओं को अपनी इच्छानुसार व्यवसाय करने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ही लोगों को ऋण संबंधी सभी प्रकार की जानकारियां दी जा रही है। इस अवसर पर बीडीपीओ करतार सिंह, लीड बैंक के चीफ मैनेजर भूपेंद्र राव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणू बाला, बीपीओ परम नंदन, पशुपालन विभाग की एसडीओ डॉ. अनिता यादव, एसईपीओ मनोज भारद्वाज, बाल भवन की कार्यक्रम अधिकारी पिंकी रानी, डॉ. लाज कौशल, सचिन यादव, अनिल यादव, एबीपीओ विकास कुमार, श्रम विभाग के निरीक्षक राजबीर सिंह, प्रेम यादव मौजूद रहे।