फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government hid its failure, proved to be a failure on every front: Chiranjeev Rao

सरकार ने छिपाई नाकामी, हर मोर्चे पर फेल हुई साबित : चिरंजीव राव

Tue, 21 Feb 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Government hid its failure, proved to be a failure on every front: Chiranjeev Rao
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाडी। रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में कहा कि सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाया है। सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन बन चुका है, अपराध में नंबर वन बन चुका है,
उन्होंने कहा कि ई-टेंडरिंग के नाम पर सरपंचों से उनकी शक्ति छीन ली गई है, उनको भी मजबूरन धरने पर बैठना पड़ रहा है। जिले में दावे के अनुसार हर व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर पानी मिल रहा है, जबकि रेवाड़ी में यह दूर की बात है। एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि सरकार 5जी की बात करती है, जबकि हरियाणा के गांव में 2जी भी ठीक ढंग से नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगह बस स्टैंड बनेंगे जबकि रेवाड़ी व धारूहेड़ा का बस स्टैंड कब बनेगा, लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है, न ही धारूहेड़ा के दूषित पानी का समाधान आजतक हो पाया है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed