फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government has paved the way for good governance by changing the system: Vipul Goyal

सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन से किया सुशासन का मार्ग प्रशस्त : विपुल गोयल

Thu, 26 Dec 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Government has paved the way for good governance by changing the system: Vipul Goyal
फोटो: 11रेवाड़ी। जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर के बाल भवन में जिलास्तरीय सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के राजस्व, आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुग्राम में आयोजित राज्यस्तरीय सुशासन दिवस समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। हरियाणा सरकार द्वारा सुशासन को समर्पित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन

सुशासन दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सुशासन को केंद्र में रखते हुए कई योजनाओं और नीतियों को लागू किया है, जो विकास को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। इसमें तकनीक के माध्यम से प्रशासन को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल इंडिया अभियान, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए स्वच्छ भारत अभियान, लोगों को सेवाओं की सुगमता और पारदर्शिता में सुधार करने के लिए ई-गवर्नेंस, किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से कृषि सुधार योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महामना पं. मदनमोहन मालवीय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार सुशासन की नींव हैं, जो हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। सरकार आज का दिन सुशासन दिवस के रूप में मना रही है और सरकारी कार्यों में अपनी जिम्मेवारी निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शासन के माध्यम से सुशासन देने का जो संकल्प लिया था उसे हरियाणा सरकार बखूबी आगे बढ़ा रही है।

रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पारदर्शी व दूरगामी सोच के चलते हरियाणा सरकार ने सिस्टम को पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त व हाइटेक बनाते हुए आईटी के माध्यम से प्रदेशवासियों को पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देकर सुखद अहसास कराया है। जिलास्तरीय सुशासन दिवस समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली, एडीसी अनुपमा अंजलि, एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह, एसडीएम बावल उदय सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान मौजूद रहे।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed