फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government decisions are pro-factory owners and anti-labor: AIUTUC

फैक्टरी मालिकों के हित साधक और मजदूर विरोधी हैं सरकार के निर्णय : एआईयूटीयूसी

Thu, 06 Nov 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Government decisions are pro-factory owners and anti-labor: AIUTUC
रेवाड़ी। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईयूटीयूसी) हरियाणा प्रदेश कमेटी ने 3 नवंबर को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों को फैक्टरी मालिकों के हित साधक और मजदूर विरोधी बताते हुए निंदा की है। यूनियन ने सरकार से इन फैसलों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव हरिप्रकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सरकार ग्रामीण विकास और मजदूर हितों की बात तो करती है लेकिन हालिया फैसले मजदूरों पर शिकंजा कसने वाले हैं। उन्होंने कहा कि काम के घंटे 9 से बढ़ाकर 10 करना तकनीकी प्रगति के दौर में अनुचित कदम है। जहां मशीनें और टेक्नोलॉजी काम आसान बना रही हैं, वहां श्रम घंटे घटाने चाहिए न कि बढ़ाने चाहिए।
विज्ञापन

एआईयूटीयूसी ने यह भी आपत्ति जताई कि अब श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले मालिकों को जेल की सजा नहीं होगी जिससे श्रमिक शोषण के मामले और बढ़ेंगे। साथ ही तिमाही ओवरटाइम सीमा 115 घंटे से बढ़ाकर 144 घंटे करने का फैसला मजदूरों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने कहा कि सरकार ने 20 से कम मजदूरों वाली फैक्टरियों को श्रम कानूनों से छूट देकर श्रमिकों पर सीधा प्रहार किया है क्योंकि प्रदेश की अधिकांश छोटी इकाइयां इसी दायरे में आती हैं।

जिला सचिव शेरसिंह मीरपुर ने चेतावनी दी है कि अगर इन फैसलों को वापस नहीं लिया तो एआईयूटीयूसी जनजागरण अभियान चलाकर मजदूरों को जागरूक करेगी और इन मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed