फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government committed to bring water to the last fringes of South Haryana: Laxman

दक्षिण हरियाणा के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार कटिबद्ध : लक्ष्मण

Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Government committed to bring water to the last fringes of South Haryana: Laxman
सिंचाई विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास करते कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। - फोटो : Rewari
कोसली। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। सरकार द्वारा न केवल सिंचाई के माध्यम से नई नहरों का निर्माण कराया गया, साथ ही जरूरत अनुसार पुलों का ढांचागत विकास कराया जा रहा है। विधायक सोमवार को सिंचाई विभाग की दस परियोजनाओं का शिलान्यास करने उपरांत ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों और ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति में सोमवार को लगभग 26 करोड़ की लागत से कोसली विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 जर्जर नहरी पुलों (लूखी से भड़गी सड़क मार्ग पर नाहड़ से बिसोहा सड़क मार्ग पर, बिसोहा से कारोली सड़क मार्ग पर, लूखी से बिसोहा सड़क मार्ग पर, जुड्डी से लिलोढ़ सड़क मार्ग पर, झाल से कोहारड़ सड़क मार्ग पर, जुड्डी से सुधराना सड़क मार्ग पर, गांव जुड्डी से साल्हावास सड़क मार्ग पर, नाहड़ से बहुझोलरी सड़क मार्ग पर, कोसली से साल्हावास सड़क मार्ग पर एवं खानपुर रजवाहा के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार द्वारा नई-नई योजना बनाकर लागू की गई हैं ताकि प्रदेश और समाज का ज्यादा से ज्यादा विकास हो व हरियाणा उन्नति के पथ पर और आगे बढ़ सके। उन्होंने नाहड़ मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, महामंत्री प्रदीप यादव, पूर्व सरपंच नाहड़ प्रदीप शेखावत, रणवीर कोहारड़, बिजेंद्र यादव, रामौतार नयागांव, कृषि विभाग से एक्सईएन आनंद श्योराण, एसडीओ सुरेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed