फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government bus started from Rewari to Bhiwani and Bodia Kamalpur school

Rewari News: रेवाड़ी से भिवानी और बोडिया कमालपुर स्कूल तक सरकारी बस शुरू

Fri, 29 Nov 2024 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Government bus started from Rewari to Bhiwani and Bodia Kamalpur school
रकारी बस को झंडी दिखाकर भी रवाना करते भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्र‌वक्ता
रेवाड़ी। भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने धन्यवादी दौरे के दौरान क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। विधायक ने अनेक गांवों में विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया। विधायक ने स्थानीय बस स्टैंड पहुंचकर रेवाड़ी से भिवानी जाने वाली और गांव गिंदोखर में रेवाड़ी से बोडिया कमालपुर सरकारी स्कूल तक छात्राओं के लिए सरकारी बस को झंडी दिखाकर भी रवाना किया। सभी गांवों में विधायक का पगड़ी, ढोल-बाजों, स्मृति चिह्न तथा फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने गांवों के विकास कार्यों के लिए लाखों की ग्रांट की भी घोषणा की।
विज्ञापन

विधायक ने क्षेत्र के गांव चांदावास, कालूवास, लाखनौर, गिंदोखर, राजपुरा खालसा तथा बालावास जमापुर में पहुंचकर ग्रामीणों को शुक्रिया किया। इस दौरान उन्होंने गांव चांदावास में नवनिर्मित अनुसूचित जाति चौपाल का उद्घाटन, गांव लाखनौर तथा गिंदोखर में बनने वाले रास्ते का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो प्यार, दुलार व समर्थन दिया है, उसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। रेवाड़ी के किले को फतह करने के लिए उम्मीद से अधिक जनसमर्थन देकर रेवाड़ी की जनता ने उन्हें अपना ऋणी बना लिया है। जिस आशा व उम्मीद के साथ लोगों ने मुझे विधायक बनाया है, उन पर पूरी तरह खरा उतरने का कार्य किया जाएगा। गांवों की समस्याओं को क्रमबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने गांवों के विकास के लिए लाखों की ग्रांट की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को हर स्तर पर उठाकर उसका समाधान कराया जाएगा।
इस मौके पर बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी, जिला पार्षद भूपेंद्र यादव, पूर्व जिला पार्षद अमित यादव, जसवंत यादव, महावीर मास्टर, तोताराम, दयानंद आर्य, पूर्व सरपंच शीशपाल, डा. बलवान, कैप्टन देवदत्त, प्रवीण बूढ़पुर समेत तमाम गांवों के सरपंच, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed