फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government alert to stop the spread of Omicron: Yashendra

ओमिक्रॉन के फैलाव को रोकने के लिए सरकार अलर्ट : यशेंद्र

Tue, 04 Jan 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Government alert to stop the spread of Omicron: Yashendra
रेवाड़ी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चेयरमैन एवं डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को फैलाव को लेकर सरकार के साथ-साथ जिल प्रशासन भी सख्त एवं अलर्ट है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में टीके की दोनों डोज, कोविड प्रोटोकॉल व अन्य हिदायतों की सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करें। ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। वे मंगलवार को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना वैैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाने वाले लोगों से अधिकारी सख्ती से निपटें और उनके चालान भी काटे जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिलावासी कोविड उपयुक्त व्यवहार कुशलता का परिचय दें। मास्क का उपयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी व वैक्सीनेशन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीनेशन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है वे निर्धारित समयावधि पूरे होने के साथ ही तुरंत प्रभाव से दूसरी डोज लगवा लें नहीं तो ऐसे लोगों की सार्वजनिक स्थानों, सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों, संस्थाओं, संस्थानों, प्रतिष्ठानों में व सार्वजनिक वाहनों में एंट्री बैन होगी। इस अवसर पर एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमजीजीए अमन वालिया, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रमाणपत्र जांच के बाद दिया गया प्रवेश
डीसी ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन वैक्सीनेशन को लेकर सजग है। मंगलवार को भी लघु सचिवालय में प्रवेश करने से पहले आमजन सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। आमजन सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जांचने उपरांत ही प्रवेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए रूल्स आमजन के अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी लागू होते हैं। जांच के दौरान अधिकारी व कर्मचारी को भी अपना प्रमाण पत्र जांच कर्मचारी को दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप से डाउनलोड करें टीका प्रमाणपत्र
डीसी ने बताया कि आमजन अपना प्रमाणपत्र कोविन पोर्टल, आरोग्य सेतु एप के अलावा व्हाट्सएप नंबर 9013151515 पर सर्टिफिकेट लिखकर भेजकर भी अपना टीका प्रमाणपत्र पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको सर्टिफिकेट लिखकर 9013151515 पर व्हाट्सएप करना होगा। इसके बाद ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी वापस भेजने के उपरांत वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की प्रति पीडीएफ के रूप में प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed