फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government alert for the return of Indians: DC

भारतीयों की वतन वापसी के लिए सरकार सजग : डीसी

Thu, 03 Mar 2022 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Government alert for the return of Indians: DC
रेवाड़ी। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मानवीय आधार पर स्वदेश लाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार नैतिकता का धर्म प्रभावी रूप से अदा कर रही है। आपरेशन गंगा के तहत छात्रों और अन्य लोगों की वापसी करवाई जा रही है। साथ ही वहां फंसे लोगों और उनके अभिभावकों से सरकारी लगातार संपर्क में है। हर भारतीय की वतन वापसी के लिए सरकार सजग और सतर्क है। उक्त जानकारी डीसी यशेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन से देश लौट रहे विद्यार्थियों की मदद के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है। इसके माध्यम से हरियाणा के जो विद्यार्थी मुंबई पहुंचेंगे, उन्हें दिल्ली पहुंचाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं सारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। किसी भी विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार की ओर से सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार पूरी तरह सजग एवं सतर्क हैं। डीसी ने बताया कि यूक्रेन में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाते हुए हर पहलू पर फोकस किया है।
विज्ञापन

एसडीएम सहित अन्य अधिकारी पहुंचे अभिभावकों तक
रेवाड़ी जिला में एसडीएम सिद्धार्थ दहिया ने रेवाड़ी शहर की बेटी सेजल गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता तथा आनंद नगर रेवाड़ी निवासी गौरव वशिष्ठ पुत्र रविंद्र कुमार के घर पहुंचकर अभिभावकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से भारतीय नागरिक साथ लगते देशों में पहुंच चुके हैं और जल्द ही आपरेशन गंगा के तहत शेष नागरिकों को स्वदेश लाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने अभिभावकों से बातचीत में आमजन से अपील कि है कि वे यूक्रेन में बढ़ते तनाव को लेकर वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल क्षेत्र के पांच युवा यूक्रेन में फंसे
रेवाड़ी। उपमंडल बावल क्षेत्र से संबंधित पांच युवाओं के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी सामने आई है। इनमें गांव किशनपुरा का एक, बावल के दो, बिदावास-खिजूरी और गांव जलालपुर से एक-एक छात्र शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें एक लड़की है। एसडीएम संजीव कुमार संबंधित युवाओं के गांवों में जाकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। फिलहाल इनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। उधर जिला प्रशासन की ओर से संबंधित परिवारों के साथ संपर्क स्थापित करके उनके बच्चों के साथ बात कराने के साथ ही उन बच्चों को केंद्र और हरियाणा सरकार की ओर से यथासंभव मदद व सहयोग का आश्वासन भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed