फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Got another chance for admission on vacant seats in IGU

Rewari News: आईजीयू में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए फिर मिला मौका

Fri, 13 Sep 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Got another chance for admission on vacant seats in IGU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में बीएचएमसीटी, एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र, एमए हिंदी, एमए राजनीति विज्ञान, एमए योग, एमएससी गणित विद कंप्यूटर साइंस में रिक्त सीट पर दाखिले का एक बार फिर मौका दिया गया है। इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नए आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित विभाग में जमा किए जा सकते हैं।
विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रो जेपी यादव ने विभागों में रिक्त सीटों पर दाखिले लेने के लिए अनुमति प्रदान की है। अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. विकास बतरा ने बताया कि विद्यार्थी पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर 14 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। विभागाध्यक्ष ने बताया कि इस कोर्स में दाखिला लेने की योग्यता ग्रेजुएशन है. जिसमें कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति, जनजाति नेत्रहीन और दिव्यांगों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 42.50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। एमए (अर्थशास्त्र) में कुल 40 सीटें हैं जिसका पूरा विवरण सूचना विवरणिका में दिया है।
विज्ञापन

इस कोर्स में दाखिला मेरिट के अनुसार ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आधुनिक परिपेक्ष्य में अर्थशास्त्र विषय की काफी मांग है और अकादमिक, शोध, बैंकिंग, उद्योग, कॉर्पोरेट व अन्य क्षेत्रों में विद्यार्थी अपना भविष्य बना सकते है। इसी वर्ष विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सिलेबस तैयार किया गया है और विभाग के कर्मठ शिक्षक निरंतर मेहनत कर रहे है और विद्यार्थियों को शिक्षा के नये-नये आयामों से परिचित करवा रहे हैं। प्रोफेसर बतरा ने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट देख सकते अथवा किसी भी शिक्षक से भी संपर्क कर सकते है जिनके नंबर भी विभाग के वेबपेज पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed