फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Goods worth one lakh rupees stolen by breaking into mobile shop

मोबाइल की दुकान में सेंध लगा कर एक लाख रुपये का सामान चोरी

Thu, 28 Jul 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Goods worth one lakh rupees stolen by breaking into mobile shop
धारूहेड़ा। कस्बे की राव इंद्रपाल मार्केट में बुधवार की रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वीरवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। इस दौरान दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। इसमें एक युवक चोरी करते दिखाई दे रहा है। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा के सेक्टर-चार के रहने वाले प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्होंने इंद्रपाल मार्केट में मोबाइल की दुकान की हुई है। बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर आ गए थे। वीरवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना के बाद सेक्टर-छह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चोर दुकान से आठ पुराने मोबाइल, फाइन मशीन, चार्जर, इयरफोन, डाटा केबल व अन्य सामान चोरी करे ले गए। दुकानदार के अनुसार चोर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक युवक अंदर चोरी करता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है। जांच अधिकारी एसआइ नीतू ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed