फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gold chain broken from the neck of two women in the fair, case registered

Rewari News: मेले में दो महिलाओं की गले से सोने की चेन तोड़ी, मामला दर्ज

Wed, 27 Mar 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gold chain broken from the neck of two women in the fair, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव भाड़ावास स्थित बाबा मोहनदास के मंदिर में धुलेंडी पर लगे मेले में दो महिलाओं की गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। दोनों महिलाएं मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लगी थीं। रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हर वर्ष होली के अगले दिन धुलेंडी पर प्रसिद्ध बाबा मोहनदास मंदिर में मेला लगता है। मेले में सोमवार को रेवाड़ी के विजय नगर निवासी प्रेमलता अपने बेटे वितिन और मुंदड़ा गांव निवासी अनीता अपने पति दिनेश और बच्चों के साथ गई थी। प्रेमलता ने बताया कि उसने मंदिर के अंदर दर्शन करने के लिए प्रवेश किया तो उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन नहीं मिली। उसकी चेन 1 तोला सोने की थी।
विज्ञापन

अनीता ने बताया कि वह वह दर्शन के लिए लाइन में लगी थी। तभी धक्का-मुक्की हुई और उसके गले से किसी ने सोने की चेन तोड़ दी। उसकी चेन 2 तोला सोने की थी। पीड़ित दोनों महिलाओं ने पुलिस को शिकायत दी। रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed