फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gold became costlier by Rs 12500 and silver by Rs 24 thousand in two months

Rewari News: दो माह में सोना 12500 और चांदी 24 हजार रुपये हुई महंगी

Thu, 23 May 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 May 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gold became costlier by Rs 12500 and silver by Rs 24 thousand in two months
रेवाड़ी। इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आ गया है। ग्राहकों से लेकर फुटकर दुकानदारों ने खरीद से हाथ पीछे खींच लिए हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। 1 मार्च को 24 कैरेट सोने का दाम 64 हजार 500 रुपये (10 ग्राम) और चांदी का दाम प्रति किलो 71000 रुपये था। अब 24 कैरेट सोने का दाम 76 हजार 800 रुपये (10 ग्राम) और चांदी का दाम 95 हजार रुपये पहुंच चुका है।
विज्ञापन

दो माह में सोने के भाव में 12 हजार 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चांदी के दामों में देखने को मिल रही है। चांदी के दामों में प्रति किलो 24 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिले में प्रतिदिन 80 लाख रुपये का कारोबार होता है। मौजूदा समय में कारोबार 18 से 10 लाख रुपये तक ही सिमट कर रहा गया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि चुनाव होने के बाद सराफा बाजार में फिर से ग्राहकों आना जाना बढ़ेगा और दाम भी कम होंगे।
विज्ञापन


व्यापरियों का कहना है कि पायजेब में 250 ग्राम की बिकती थी अब 20 से 30 ग्राम की पसंद करते हैं। जिले में चांदी आगरा, मथुरा व राजकोट से आती है। अधिकतर व्यापारी बना बनाया ही माल खरीदते हैं। ऐसे में यहां कारीगर की बहुत ज्यादा डिमांड नहीं है। सराफा बाजार में मुख्य रूप से सोना गलाई का कार्य किया जाता है। कुछ कारीगर जो बचे भी हुए थे, वह अपने गांव जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
ग्राहक सस्ता होने का कर रहे इंतजार

मौजूदा समय में ग्राहक भी सोना-चांदी महंगा होने की वजह से दुकानों तक पहुंचने से कतरा रहे हैं। ग्राहक सोना चांदी सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि ऐसा नहीं है कि सोना चांदी का रेट एकदम से कम हो जाएगा, इसमें भी अभी कुछ समय लग जाएगा। कुल मिलाकर, 2 महीने बाद ही कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

वर्जन

सोने- चांदी की कीमतों में काफी उछाल आया है। यह उछाल कई महीनों में नहीं बल्कि दो ही महीनों में आया है। इससे कारोबार में 90 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है। उम्मीद है कि चुनाव के बाद कारोबार फिर से तेजी से चलेगा।-पवन बतरा, प्रधान, सराफा बाजार एसोसिएशन

---


पहले से सोने-चांदी की मांग काफी घट गई है। कारोबार मंदा हो गया है। पूरे दिन में कुछ ही ग्राहक आते हैं। चुनाव के बाद ही कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।- पलाश जैन, व्यापारी, वर्धमान ज्वैलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed