{"_id":"62434e153597354c55274e7e","slug":"gold-and-silver-jewellery-cash-and-motorcycle-stolen-by-breaking-into-two-houses-rewari-news-rtk642433928","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवर, नकदी व मोटरसाइकिल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवर, नकदी व मोटरसाइकिल चोरी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव नैनसुखपुरा व गांव भटेड़ा में दो घरों में सेंध लगाकर चोर सोने-चांदी के जेवर, नकदी व एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। दोनों जगह परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे और घर में कोई नहीं था। चोरी का पता लगने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव नैनसुखपुरा निवासी भब्बड सिंह ने कहा है कि वह पिछले दो माह से परिवार के साथ रेवाड़ी रहते हैं। हर रविवार को वह गांव में स्थित अपने मकान की सफाई के लिए आते हैं। 27 मार्च को वह अपने घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था और अंदर कमरों में रखा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया है कि इस दौरान चोर उनके घर से चांदी की दो पायलें, मंगलसूत्र, सोने की बाली, चांदी के बीस सिक्के व करीब बीस हजार रुपये चोरी कर ले गए। सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भब्बड सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दूसरी ओर गांव भटेड़ा निवासी संजीव कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह खेत में मकान बना कर रहते हैं। 16 मार्च को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश स्थित ससुराल गए थे और मकान पर ताला लगा हुआ था। जब लौटे तो घर के आंगन में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल गायब थी और कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। चोर घर से एक एलइडी टीवी व करीब 29 हजार 700 रुपये चोरी कर ले गए। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद संजीव कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।