फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   godown in fire

अगरबत्ती के गोदाम में लगी आग से लाखों का सामान जला, परिवार ने कूद कर बचाई जान

Sun, 14 Jul 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
godown in fire
शहर के मोहल्ला बारा हजारी के अगरबत्ती गोदाम में लगी आग को बुझाते कर्मचारी - फोटो : Rewari
नगर के बारा हजारी रोड स्थित एक दो मंजिला गोदाम में शुक्रवार रात अचानक लगी से जहां लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया, वहीं दूसरी मंजिल पर रहे व्यापारी ने बच्चों के साथ पड़ोस की छत पर कूद कर जान बचाई। फायरब्रिगेड ने चार घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के मनीष डाटा ने बारा हजारी रोड स्थित नलापुर हवेली मार्केट में धूप-अगरबत्ती का कारोबार करता है। ग्राउंड फ्लोर पर उसने गोदाम बनाया था और ऊपर की दो मंजिलों पर परिवार रहता था। बीती देर रात 11 बजे शार्ट-सर्किट से गोदाम में आग लग गई। गोदाम से निकलती आग की लपटे पहली मंजिल से होती हुई दूसरी मंजिल तक जा पहुंची। व्यापारी मनीष डाटा ने अपने बच्चों व पत्नी के साथ पड़ोस की छत पर कूद कर जान बचाई और इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। मनीष ने बताया कि गोदाम में रखा लगभग 20 लाख रुपये का माल जला है, साथ ही पहली मंजिल तक पहुंची आग ने वहां रखे कूलर, पंखे, एसी, एलईडी, आरओ, फ्रीज आदि को भी अपनी चपेट में लिया। सभी जलकर राख हो गऐ। उन्होंने जैसे तैसे अपनी व परिवार की जान बचाई। दमकल विभाग के अधिकारी सज्जन कुमार सांगवान ने कहा कि आग बहुत भीषण थी। जिस पर चार घंटे बाद काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed