{"_id":"678aa525e6b5f31a8602ab24","slug":"girls-top-in-buniyad-level-1-result-rewari-news-c-198-1-rew1001-214091-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में लड़कियां अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में लड़कियां अव्वल
Sat, 18 Jan 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। 766 बच्चों ने यह परीक्षा पास की है। करीब 1865 बच्चों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। 413 लड़कियों और 353 लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
वहीं, अब लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी को होनी है। इस परीक्षा में लेवल-1 में उत्तीर्ण विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विकल्प संस्थान की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत नौवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को जेईई व नीट के लिए तैयार करना आरंभ कर दिया जाता है। इसके लिए नौवीं व दसवीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है।
दरअसल, इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और शैक्षणिक समझ का आकलन करना है। चयनित विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा एक सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
पास विद्यार्थी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा की तैयारी में जुट चुके हैं। अध्यापक और अभिभावक भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थी सिलेबस का गहन अध्ययन, मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन जैसी रणनीतियां अपना रहे हैं।
विद्यार्थियों को दी जाती हैं कई सुविधाएं : विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन कोचिंग के लिए विद्यार्थियों को टैबलेट भी दिए जाते हैं।