{"_id":"6560f1d622dbe5401c06ce94","slug":"girls-showed-enthusiasm-in-the-annual-hostel-function-rewari-news-c-198-1-rew1001-6827-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वार्षिक छात्रावास समारोह में छात्राओं ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वार्षिक छात्रावास समारोह में छात्राओं ने दिखाया उत्साह
Sat, 25 Nov 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी के कृषि महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक समारोह में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
बावल। कस्बा स्थित कृषि महाविद्यालय में अलकनंदा कन्या छात्रावास में वार्षिक छात्रावास समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी बीएससी ऑनर्स एग्रिकल्चर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस समारोह में राजस्थानी नृत्य और हरियाणवी जैसे की हरियाणवी स्किट, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य व अन्य राज्यों की संस्कृति को दर्शाया गया। इस समारोह में विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। जैसे थ्री लैग रेस, बैलून पॉप अप, स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर इत्यादि जैसे खेलों का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर में तमन्ना, मनु और नेहा प्रथम रहीं। स्पून रेस में प्रतिभाय व बैलून पॉप अप में कनिका, प्रतिभा, नेहा व रिंकू प्रथम रही। नृत्य प्रतियोगिता में सोलो डांस में तमन्ना प्रथम, प्राची द्वितीय व हर्षल तृतीय रही। डुएट नृत्य में निशा एवं नीक्स प्रथम स्थान पर रही। मॉडलिंग में नीतिका अव्वल रही। समूह नृत्य में सेकंड ईयर की छात्राएं अव्वल रही एवं हरियाणवी स्किट में थर्ड ईयर की छात्राएं अव्वल रही।
समारोह के मुख्यातिथि कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर बावल के प्रिंसिपल डॉ. नरेश कौशिक रहे। समारोह की शुरुआत रिबन कटाई से हुई एवं प्रिंसिपल द्वारा सरस्वती माता के चरणों में दीप प्रज्जवलित किया गया। जिसमें डॉ. मुकेश कुमार व हॉस्टल वार्डन डॉ. अलीशा मित्तल भी उपस्थित रहे। प्रिंसिपल ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं विभिन्न प्रकार के खेलों व नृत्य प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।