फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girls performed better than boys and showed their talent.

Rewari News: लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई

Tue, 12 May 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 12 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Girls performed better than boys and showed their talent.
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले का परीक्षा परिणाम 88.39 प्रतिशत दर्ज किया गया। रेवाड़ी को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला। वहीं उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में जिले ने 99.8 फीसदी के साथ पूरे हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मिठाइयां बांटकर सफलता का जश्न मनाया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी जिले के बेहतर प्रदर्शन पर संतोष जताया। इस वर्ष जिले में 8050 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें से 7115 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं 722 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है जबकि 213 विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे।
विज्ञापन

इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई। जिले के कई स्कूलों में छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह देखा गया। वहीं रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर दबाव बढ़ने के कारण पोर्टल धीमा पड़ गया। इसके चलते कई विद्यार्थियों को परिणाम देखने में परेशानी हुई। लंबे इंतजार और कई प्रयासों के बाद विद्यार्थियों ने किसी तरह अपना रिजल्ट देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इंसेट
रेवाड़ी प्रदेशभर में छठे स्थान पर था
गौरतलब है कि पिछले वर्ष रेवाड़ी प्रदेश में छठवें स्थान पर था, जबकि इस बार जिले को पांचवां स्थान मिला है। पिछले वर्ष की तुलना में 1 प्रतिशत कमी आने पर भी पांचवां स्थान पाया है। हालांकि पास प्रतिशत के आधार पर रेवाड़ी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह जिले के शिक्षकों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
---------------
प्राइवेट श्रेणी का 62.07 प्रतिशत रहा परिणाम
प्राइवेट श्रेणी के परिणामों में 58 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 36 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। इस प्रकार पास प्रतिशत 62.07 प्रतिशत रहा, जबकि 22 विद्यार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे। यह परिणाम औसत स्तर का माना जा रहा है। कुल मिलाकर यह परिणाम संतोषजनक तो है लेकिन इसमें और सुधार की काफी गुंजाइश बनी हुई है।

----------
ओपन स्कूल का परिणाम संतोषजनक रहा
रेवाड़ी का ओपन स्कूल का परिणाम संतोषजनक रहा। परीक्षा में कुल 95 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से 56 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। कुल पास प्रतिशत 57.75 प्रतिशत रहा जबकि 39 विद्यार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे। रेवाड़ी का प्रदर्शन राज्य के औसत 50.09 प्रतिशत से बेहतर रहा है। लड़कों और लड़कियों दोनों का प्रदर्शन लगभग समान स्तर पर रहा।
-----------

साल दर साल 12वीं कक्षा का परिणाम
साल परिणाम--प्रतिशत प्रदेश में --जिले का स्थान
2026--88.9 --पांचवां
2025--89.06 छठवां
2024--87.85--दसवां
2023--88.10--पहला
2022--90.30--दूसरा
2021--100--कोई रैंकिंग नहीं
2020--82.78--नौवें
2019--80.88--पहला
2018--72.43--पहला
2017--74.46--पहला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed