फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girls and women performing excellently honored

Rewari News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाएं व महिलाएं सम्मानित

Thu, 23 Jan 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Girls and women performing excellently honored
फोटो: 26रेवाड़ी। कार्यक्रम में लोगों को संबो​धित करते हुए उपायुक्त अभिषेक मीणा। स्रोत: प्रशास
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के दस वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रेह राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय कार्यक्रम बुधवार को बाल भवन में आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा, खेल व कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली लड़कियों व महिलाओं को सम्मानित किया गया।
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लड़कियों और महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का आरंभ पानीपत से किया था। इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकते हुए लिंगानुपात में सुधार करना, लड़कियों की शिक्षा पर जोर देना, पोषण जरूरतों को पूरा करना, लड़कियों एवं महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और स्कूल ड्रॉप आउट रोकने पर काम करना था। इनमें से बहुत से विषयों पर आशा के अनुरूप सफलता मिली है, लेकिन अभी भी बहुत सा काम करना बाकी है।
विज्ञापन

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अन्य हित धारकों से आह्वान किया है कि वे अपने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाएं। इस काम में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर सहित अन्य संबंधित विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। लड़कियों को प्रोत्साहित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हमारे देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि जिला प्रशासन गंभीरता से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और जिले की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रहा है। केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार निरंतर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति प्रदान कर रही है। लड़कियों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। इस मौके पर सीएमओ सुरेंद्र यादव, डीपीओ शालू यादव, डीपीओ दीपिका यादव, सुशासन विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed