फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girl students showed enthusiasm on the second day of self defense camp

Rewari News: आत्मरक्षा शिविर के दूसरे दिन छात्राओं ने दिखाया उत्साह

Sat, 17 Feb 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Feb 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Girl students showed enthusiasm on the second day of self defense camp
केएलपी कॉलेज में आत्मरक्षा के गुर सीखतीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशनलाल पब्लिक कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महाविद्यालय की छात्राओं के लिए आयोजित दो दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन सैकड़ों छात्राओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन


महिला प्रकोष्ठ प्रभारी बबीता मेहरा ने बताया कि कराटे प्रशिक्षक मास्टर आर्यन ने किक और पंच से आक्रमण के साथ बचाव के विभिन्न तरीके भी छात्राओं को सिखाएं। छात्राओं को आत्मरक्षा के अनेक तरीके बताते हुए आर्यन ने कहा कि जो छात्राएं इस कार्यशाला में नहीं आई, वे आज बहुत कुछ सीखने से वंचित रह गई। प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आत्मरक्षा शिविर हमें शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत करते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को इनमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन


कॉलेज कार्यकारिणी के प्रधान अमित गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल कुमार गोयल और कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने महाविद्यालय की ओर से कराटे प्रशिक्षक मास्टर आर्यन को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यशाला के अंत में डॉ. मंजू गर्ग ने प्रशिक्षक, छात्राओं तथा उपस्थित प्राध्यापकों का आभार प्रकट करते हुए छात्राओं से इन आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का नियमित अभ्यास करते रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed