फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girl living in consensual relationship commits suicide

Rewari News: सहमति संबंध में रह रही लड़की ने की खुदकुशी, मां बोली-लड़का 6 माह से बना रहा था शादी का दबाव

Sat, 17 Jan 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Girl living in consensual relationship commits suicide
​सिविल अस्पताल में बैठे लड़की के परिजन। संवाद
रेवाड़ी। शहर के राजीव नगर मोहल्ले में सहमति संबंध में रह रही एक 16 साल की लड़की ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। लड़की के परिवार के लोगों ने लड़के के पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लड़की जब शनिवार सुबह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो उसका शव पंखे पर लटकता मिला जिसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घटना के समय आरोपी सोनू किसी काम से चंडीगढ़ गया था। मामले में लड़की मेघा के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़के पक्ष ने उनकी लड़की की हत्या की है। परिजनों अस्पताल परिसर में हंगामा किया। लड़की की मां उर्मी ने आरोप लगाया कि सोनू उनकी बेटी को 6 महीने से अपने साथ रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की शादी करने से इनकार करती रही। इसी कारण सोनू के घरवाले भी उसके साथ मारपीट करते थे। इसी कारण वो काफी समय से परेशान थी।


-
दोनों की शादी होने की चर्चा
मामले में यह भी चर्चा रही कि दोनों की शादी हो रखी थी। दोनों घर में पति-पत्नी की तरह साथ-साथ रहते थे। लड़की कभी-कभी ही दिखाई देती थी। अक्सर घर के अंदर ही सोनू के साथ रहती थी। जबकि शादी के बाद सोनू भी घर से कम ही निकलता था। हालांकि, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। सोनू की तलाश की जा रही है। मां के बयान के आधार पर लड़के पक्ष पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed