{"_id":"b30a7cc87fd7f6774c096082264a2906","slug":"girl-collage-building-multistory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स स्कूल की बिल्डिंग होगी मल्टी स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स स्कूल की बिल्डिंग होगी मल्टी स्टोरी
रेवाड़ी
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज की बिल्डिंग जल्द ही मल्टी स्टोरी होगी। शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद इसकी बिल्डिंग मल्टीस्टोरी तैयार करवाने और पंद्रह दिनों में सबसे योग्य इंजीनियर से नक्शा तैयार कराने के आदेश उपायुक्त को दिए हैं। वे जिले में आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पिछले काफी समय से जर्जर स्कूल की बिल्डिंग को सही कराने की कवायद चल रही थी।
विज्ञापन
सिर्फ खंडहर व टूटे नहीं पूरे कैंपस का होगा पुर्ननिर्माण
पहले स्कूल के सिर्फ खंडहर भवनों को तोड़ा गया था, जिनके निर्माण के लिए प्रपोजल लंबे समय से पास नहीं हो पाया था। ऐसे में स्कूल में ही टूटे भवनों का मलबा भी पड़ा हुआ था। शिक्षा मंत्री ने अखिल भारतीय छात्रा प्रमुख ममता यादव की ओर से रखे गए प्रस्ताव पर गौर किया और केवल खंडहर ही नहीं बल्कि पूरे भवन का पुर्ननिर्माण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि निर्माण के लिए पहले से ही किसी बजट की घोषणा नहीं की है, बल्कि कहा है कि स्कूल की भव्य बिल्डिंग के पुननिर्माण में जितना पैसा लगेगा, उनका पास किया जाएगा।
विज्ञापन