फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Get the CCTV cameras checked from time to time

समय-समय पर सीसीटीवी कैमरों की भी चेकिंग कराएं

Sat, 16 Apr 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Get the CCTV cameras checked from time to time
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में बैंकर्स की बैठक हुई। इसमें एटीएम के साथ बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए प्रबंधों को लेकर समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि एटीएम पर गार्ड रखना सुनिश्चित करें। समय-समय पर सीसीटीवी कैमरों की भी चेकिंग कराएं। एटीएम कार्ड बदलकर किए जाने वाले फ्रॉड पर अंकुश लगाने के लिए गार्डों को भी प्रशिक्षित करने के साथ कैमरों की क्वालिटी पर भी विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर ीफ एलडीएम भूपेंद्र सिंह ने बैंकों की तरफ से हालिया उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी बैंक पेंशन वितरण अथवा कैश वितरण की व्यवस्था करता है तो इसके लिए सबसे पहले अपने थाना को इस बारे में सूचित करें। इस पर पुलिस की तरफ से पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अपने एरिया के थाना प्रभारी से संपर्क भी रखें ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सभी बैंक अपनी शाखाओं और एटीएम बूथ पर हर हाल में असलहा सहित गार्ड रखें और किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। बैंक-एटीएम के सीसीटीवी के साथ अलार्म सिस्टम को भी चेक करें कि वह काम कर रहे हैं या नहीं। पुलिस की पीसीआर तथा राइडर दिन व रात के समय बैंक शाखाओं तथा एटीएम को लगातार चेक कर रही हैं। जिला पुलिस जिला के सभी बैंक तथा एटीएम की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed