फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Get tenants and servants verified soon, otherwise action will be taken: SP

जल्द कराएं किरायेदारों व नौकरों की वेरिफिकेशन, अन्यथा कार्रवाई होगी : एसपी

Sat, 29 Nov 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Get tenants and servants verified soon, otherwise action will be taken: SP
रेवाड़ी। असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए घरों में बाहर से आए हुए किरायेदारों व नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के लिए एसपी हेमेंद्र मीणा ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्ति बाहर से आकर किराये पर रहकर अपराध को अंजाम देकर भाग जाते हैं फिर उनका रिकॉर्ड न तो मकान मालिक के पास होता है न पुलिस के पास होता है, इसलिए इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए किरायेदारों की सत्यापन रिपोर्ट करवाकर संबंधित पुलिस थाना में रिकॉर्ड जमा करवाने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

आगे कहा कि पुलिस द्वारा किरायेदारों व नौकरों की वेरिफिकेशन हेतु समय-समय पर विशेष अभियान चलाया जाता रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला के सभी व्यापारिक संस्थान, औद्योगिक संस्थान, फैक्ट्रियां, ढाबा व रेस्टोरेंट एवं व ठेकेदारों के पास जितने भी बाहरी राज्यों के कर्मचारी हैं, उनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर ही काम पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पुलिस रेग्यूलेशन में है। पुलिस विभाग में सत्यापन के लिए एक रजिस्टर है जिसमें थाना क्षेत्र के नौकरों व किरायेदारों की तस्वीर के साथ उनका परिचय होता है। सत्यापन से अपराध पर भी अंकुश लगता है। सत्यापन नहीं कराने का परिणाम बड़ी-बड़ी घटनाओं के रूप में सामने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed