{"_id":"68f3d911cb0bc8139f062ae9","slug":"genius-kaur-rana-won-silver-medal-in-wushu-event-rewari-news-c-198-1-rew1001-227698-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वुशू स्पर्धा में जीनियस कौर राणा ने जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वुशू स्पर्धा में जीनियस कौर राणा ने जीता सिल्वर मेडल
Sat, 18 Oct 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 27रेवाड़ी। वुमेन्स लीग राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता जीनियस कौर
रेवाड़ी। पलवल में आयोजित महिला लीग राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में रेवाड़ी की खिलाड़ी जीनियस कौर राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 65 से 70 किलो वर्ग में खेल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में उन्होंने रजत पदक जीता। वर्तमान में जीनियस स्पोर्ट्स क्लब रेवाड़ी से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्लब के निदेशक विशाल जैन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जीनियस जैसी बेटियां जिले का नाम रोशन कर रही हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी चमकेंगी।
जीनियस के रेवाड़ी लौटने पर क्लब पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। क्लब प्रबंधक पंकज शर्मा ने गर्व के साथ कहा, “म्हारी छोरियां किसी छोरों से कम नहीं।” उनके कोच देवेंद्र ने भी जीनियस को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में न केवल रेवाड़ी बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगी।