{"_id":"663d4047d9ab6ca929056544","slug":"general-supervisor-dilraj-kaur-took-stock-of-the-security-arrangements-rewari-news-c-198-1-rew1001-204229-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सामान्य पर्यवेक्षक दिलराज कौर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सामान्य पर्यवेक्षक दिलराज कौर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Fri, 10 May 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंची सामान्य पर्यवेक्षक दिलराज कौर साथ में अधिकारी। स्
गुरुग्राम संसदीय सीट की सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. दिलराज कौर वीरवार को रेवाड़ी के सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय पहुंची। इस दौरान बावल व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थापित ईवीएम के स्ट्राॅन्ग रूम व मतगणना के लिए चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनरल डॉ. दिलराज कौर के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा सहित राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. दिलराज कौर ने ईवीएम और वीवीपैट के भंडारण, प्रेषण, स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। इस दौरे के दौरान ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमरों को अच्छी तरह देखा। साथ ही यहां परिसर की बैरिकेडिंग को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। ऑब्जर्वर ने मतगणना के लिए चिन्हित हॉल का निरीक्षण कर वहां मतगणना के दिन की जानी वाली व्यवस्था के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि स्ट्राॅन्ग रूम क्षेत्र में बिना अनुमति और पास के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करने पाए। उन्होंने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम के स्ट्राॅन्ग रूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही स्ट्राॅन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि स्ट्रांग रूम में कोई भी व्यक्ति मोबाइल अंदर न लेकर आए। उन्होंने कहा कि स्ट्राॅन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में जरा सी भी चूक नहीं होनी चाहिए। डॉ. दिलराज कौर ने मतदान करवाने के लिए ईवीएम डिस्ट्रीब्यूशन और मतदान के बाद ईवीएम जमा किए जाने की व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से होना चाहिए। इसके लिए ड्यूटी पर नियुक्त प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेवार हैं।