{"_id":"6761bf53aea0f5070a075ff8","slug":"general-elections-of-haryana-sikh-gurdwara-management-committee-ward-39-on-january-19-rewari-news-c-198-1-rew1001-212916-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वार्ड 39 का आम चुनाव 19 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वार्ड 39 का आम चुनाव 19 जनवरी को
Tue, 17 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वार्ड नं. 39 के सदस्य के लिए आम चुनाव 19 जनवरी को होगा। इस वार्ड में गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी एवं महेंद्रगढ़ जिला शामिल है।
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव न्यायमूर्ति एचएस भल्ला की ओर से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रदेश भर में बने सभी वार्डों के प्रथम आम चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आम चुनाव 19 जनवरी 2025 को होंगे। नामांकन आमंत्रित करने के लिए अधिसूचना का प्रकाशन बुधवार, 18 दिसंबर को होगा। इसके बाद 20 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर 2024 तक नामांकन भरे जाएंगे। 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और छंटनी की जाएगी। इसी प्रकार रिटर्निंग अधिकारी के आदेश में संशोधन के लिए डीसी को आवेदन दायर करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर की है। डीसी द्वारा संशोधन आवेदन पर निर्णय 01 जनवरी को दोपहर 03 बजे तक लिया जाएगा। वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 01 जनवरी को किया जाएगा। कोई भी उम्मीदवार 02 जनवरी तक उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं और फिर उसी दिन चुनाव चिन्ह दोपहर 03 बजे के बाद आवंटित किए जाएंगे। अगर जरूरी हुआ तो 19 जनवरी को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक करवाए जाएंगे।
मतदान पूरा होने के तुरंत बाद बूथ पर ही मतगणना करवा दी जाएगी। वार्ड नं. 39 हेतु निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी त्रिलोक चंद से सेक्टर-10 गुरुग्राम के कार्यालय में कमरा नम्बर 3, कॉन्फ्रेंस हाॅल में अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा 20 से 28 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्राप्त किए जा सकेगें। नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को नामांकन की अंतिम तिथि से पहले निर्वाचन अधिकारी के पास निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।