फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Geetapuram will shine with the light of lamps this evening

Rewari News: आज शाम को दीपों की रोशनी से जगमगाएगा गीतापुरम

Tue, 10 Dec 2024 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Geetapuram will shine with the light of lamps this evening
रेवाड़ी। शहर के स्थानीय बाल भवन परिसर में बनाए गए ‘गीतापुरम’ मेंं चल रहे तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार 11 दिसंबर को दर्शकों को गीता व भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित विभिन्न प्रकार के मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही शहर में भव्य नगर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। तीसरे दिन गीतापुरम दीपोत्सव से जगमगाएगा। गीतापुरम का सांस्कृतिक मंच लोगों को गीता का संदेश देगा।
विज्ञापन


एडीसी और गीता जयंती महोत्सव की ओवरऑल इंचार्ज अनुपमा अंजलि ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा के कुशल मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम गीता जयंती की गरिमा के अनुरूप आयोजित किए जा रहे हैं और जन-जन को गीता महापुराण का सार्थक संदेश दिया जा रहा है। प्रात: कालीन सत्र में प्रदर्शनी अवलोकन, सांस्कृतिक मंच पर दीप प्रज्जवलन, शंखनाद व गीता पूजन के साथ महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
विज्ञापन



नगर शोभा यात्रा में मनोहारी झांकियां रहेंगी लोगों के आकर्षण का केंद्र

गीता जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर नगर शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न देवी-देवताओं की दो दर्जन के करीब मनोहारी झांकियां निकाली जाएंगी। नगर शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहर में घूमेगी और वापस बाल भवन में आकर रूकेगी। नगर शोभा यात्रा में ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी, वाल्मीकि जनकल्याण सभा, पतंजलि योग समिति, गो क्रांति दल, श्री श्याम दीवाना मंडल, प्राचीन महाकाली मंदिर, जीओ गीता, गो रक्षा सेवा समिति, रविदास मंदिर, जैन पब्लिक स्कूल, उपायुक्त कार्यालय, आर्य समाज मंदिर, योग वेदांत समिति, सरपंच ततारपुर खालसा, सरपंच नंदरामपुर बास, सामाजिक कार्यकर्ता भटसाना, सामाजिक कार्यकर्ता प्राणपुरा, प्राचीन हनुमान मंदिर द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहेगा नगर शोभा यात्रा का रूट प्लान

नगर शोभा यात्रा हिंदू हाई स्कूल से शुरू होकर शहर के महाराणा प्रताप चौक, अनाज मंडी, भाड़ावास रोड, अग्रसेन चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मोती चौक-घंटेश्वर मंदिर, गोकल गेट, झज्जर चौक, रविदास मंदिर, जैन पब्लिक स्कूल, आजाद चौक, धारूहेड़ा चुंगी, बीएमजी मॉल, वाल्मीकि चौक, आंबेडकर चौक, हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप, पुराना कोर्ट रोड, शिव चौक होते हुए बाल भवन में आकर समाप्त होगी। नगर शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों की ओर से करीब एक दर्जन स्वागत गेट लगाए जाएंगे जहां पर यात्रा का भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।



महोत्सव में तीसरे दिन ये कार्यक्रम होंगे आयोजित

गीता जयंती महोत्सव में तीसरे दिन श्लोक कारण, योग साधना, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित नगर शोभा यात्रा से आमजन को गीता का संदेश दिया जाएगा। सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह, गीतापुरम में दीपोत्सव, गीता आरती व राष्ट्रगान के साथ गीता जयंती महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed