{"_id":"654140c469eb0bd9210e27f6","slug":"gave-information-to-students-about-protection-from-cyber-crime-rewari-news-c-198-1-rew1001-6105-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को दी साइबर अपराध से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को दी साइबर अपराध से बचाव की जानकारी
Tue, 31 Oct 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कंपनी बाग स्थित हरि सिंह पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।
साइबर सेल के अधिकारी राहुल ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने और साइबर अपराध होने पर शिकायत करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त विद्यार्थियों को साइबर अपराध को लेकर सतर्क रहना चाहिए। किसी भी अनजान एप्लिकेशन को मोबाइल में डाउनलोड नही करना चाहिए। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक नहीं करें। अगर कोई विद्यार्थी साइबर क्राइम का शिकार होता है तो तुरंत माता-पिता को सूचित करना चाहिए। किसी भी अनजान फोन कॉल, वीडियो कॉल या मैसेज का जवाब नहीं देना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर कोई भी एप्लिकेशन डाउनलोड करते समय उस एप्लिकेशन द्वारा मांगी गई गैर जरूरी एक्सेस को अलॉउ नहीं करना चाहिए। कहा कि विद्यार्थी छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर साइबर अपराध से बच सकते हैं। साइबर अपराध जागरूक कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या दीपिका चावला व स्कूल स्टाफ सदस्य व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।