फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gave a message to the society by worshiping a well on the birth of a daughter

Rewari News: बेटी के जन्म पर कुआं पूजन करके दिया समाज को संदेश

Fri, 25 Apr 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gave a message to the society by worshiping a well on the birth of a daughter
फोटो : 22गांव मुंडिया खेड़ा में बेटी के जन्म पर कुआं पूजन एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम का आयोजन करत
रेवाड़ी। जिला के गांव मुंडिया खेड़ा निवासी एक परिवार ने बेटी के जन्म पर कुआं पूजन एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम का आयोजन करके समाज को संदेश दिया है। गांव के लोगों ने परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है। गांव मुंडिया खेड़ा निवासी अमित सिंह गोठवाल की पत्नी पूजा ने बेटी को जन्म दिया। इसके उपलक्ष्य में परिवार की तरफ से खुशियां मनाते हुए कुआं पूजन के साथ प्रीतिभोज कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर नवजात के दादा एसपीओ राजेंद्र सिंह एवं दादी सरला देवी ने कहा कि पौत्री के जन्म पर वह बेहद खुश हैं और आज के समय में बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है। बेटियां भी नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर परिवार के साथ गांव के गणमान्य लोगों ने भी नवजात कन्या को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed