फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gang leader arrested with six stolen bikes

चोरी की छह बाइक के साथ गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Sun, 06 Feb 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gang leader arrested with six stolen bikes
रेवाड़ी। माडल टाउन थाना पुलिस ने शहर में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात कर रहे एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलें भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव एडवड मानपुर अतबी निवासी जसविद्र उर्फ छनांदर है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कबूल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें सेक्टर-18 के पास तीन संदिग्ध युवकों के बाइक पर घूमने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो तीन युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों ने मोटरसाइकिल वापस मोड़ दी और गिर पड़े। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी जसविंद्र उर्फ छनांदर को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गए। इसके पुलिस ने आरोपी जसविंद्र को अदालत में पेश किया। यहां पुलिस ने कोर्ट में रिमांड के लिए अर्जी दी। इसके कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पूछताछ में जसविद्र ने अपने साथियों के साथ तीन फरवरी की रात को माडल टाउन क्षेत्र से छह मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने चार मोटरसाइकिल निजी अस्पताल, एक मोटरसाइकिल होटल के सामने से व एक अन्य जगह से चोरी की थी। आरोपियों ने चोरी की गई बाइक सेक्टर-18 में खाली जगह पर बनी एक कोठरी के पास छिपाकर रखी हुईं थीं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पांच हजार में बेचते थे मोटरसाइकिल
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिल को राजस्थान के भरतपुर में पांच हजार रुपये तक में बेचते थे। आरोपी जसविंद्र के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फरार हुए दोनों आरोपी मंगत व सुखविंद्र भी उसके साथ मोटरसाइकिल चोरी में शामिल रहे हैं। चोरी की छह मोटरसाइकिल भी आरोपी भरतपुर ले जाकर बेचने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी से मोटरसाइकिल का ताला तोड़ने वाली एक मास्टर-की भी बरामद हुई है। माडल टाउन थाना ने तीस जनवरी को भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच वारदात का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed