फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gandhi Jayanti Sports Festival begins

Rewari News: गांधी जयंती खेल महोत्सव शुरू

Sun, 28 Sep 2025 11:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti Sports Festival begins
फोटो : 9गांधी जयंती खेल महोत्सव के शुभांरभ का दृश्य। संवाद
बावल। कस्बे के रेलवे रोड स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर 87वां गांधी जयंती खेल महोत्सव रविवार को शुरू हो गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र महलावत ने नागरिकों के साथ विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, खेलों के माध्यम से अनुशासन और टीम भावना विकसित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव में कबड्डी, कुश्ती, फुटबॉल और एथलीट प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से टीमें आएंगी। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम स्थान पर आने वाली फुटबॉल टीम को 71 हजार रुपये और ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता को 71 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। दो अक्टूबर को महोत्सव का फाइनल मुकाबला होगा। इसके मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार उपस्थित रहेंगे।

महोत्सव में खेलों के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और हरियाली को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा। इस मौके पर खिलाड़ियों, कोचों और आयोजकों ने मिलकर महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed