फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ganapati was installed in the temple with the melody of Shehnai and drums

Rewari News: शहनाई और ढोल तासों के साथ मंदिर में विराजे गणपति

Sat, 06 Sep 2025 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ganapati was installed in the temple with the melody of Shehnai and drums
फोटो : 25मंदिर में मूर्ति को स्थापित करते भक्त। आयोजक
रेवाड़ी। टीपी स्कीम कॉलोनी में भक्तों ने बप्पा का विसर्जन करने की बजाय धूमधाम से दोबारा मंदिर में मूर्ति को स्थापित किया। समिति की ओर से समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। दस दिन चले उत्सव को संपन्न कराने में महिलाओं की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन


समिति के मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम संचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि टीपी स्कीम के पंडाल में हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें टीपी स्कीम, गौतम नगर, सुभाष नगर, सज्जन काॅलोनी सहित अनेक स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक लक्ष्मण यादव ने बप्पा के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति महान है।
विज्ञापन

यहां के निवासियों की बप्पा का विसर्जन न करने की पहल सराहनीय है जो स्वच्छता का संदेश देती है। समिति के प्रधान विनय मलिक, उपप्रधान प्रवीण सचदेवा, सचिव सुनील माटा, सहसचिव नंदलाल धींगरा ने अतिथियों का अभिनंदन किया। समिति की ओर से समारोह को सफल बनाने में योगदान के लिए संरक्षक सतीश अग्रवाल, पूर्व प्रधान मुकेश अग्रवाल, अनिल सैनी, शरद गोयल, मनोज अग्रवाल व अन्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को शहनाई की धुन व ढोल तासों के संगीत के बीच बप्पा की प्रतिमा को रथ में बिठाकर मंदिर के लिए रवाना किया गया। राधा-कृष्ण की झांकी के साथ नाचते गाते श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोर्या, मंगलमूर्ति मोर्या के जयघोष के बीच जगह-जगह बप्पा की आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने भक्तों का शीतलपेय से स्वागत किया। गौतम नगर स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में गणपति जी को स्नान के बाद मंत्रोच्चार कर दोबारा प्रतिष्ठापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed