फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gamchha gets stuck in generator, operator dies

Rewari News: गमछा जनरेटर में फंसा, ऑपरेटर की मौत

Thu, 27 Nov 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gamchha gets stuck in generator, operator dies
बावल। नजदीकी गांव शेखपुर में एक विवाह समारोह के दौरान डीजे ऑपरेटर गांव पिथनवास निवासी राम सिंह उर्फ रविंद्र की मौत हो गई। मंगलवार शाम गांव शेखपुर में लड़की की शादी थी और बरात पहुंचने के बाद समारोह स्थल पर लाइट और साउंड सिस्टम की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान जनरेटर चलाकर डीजे सिस्टम को बिजली सप्लाई करने की जिम्मेदारी राम सिंह के पास थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राम सिंह घोड़ी की बुग्गी पर लगी लाइट को चालू करने के लिए जनरेटर ऑपरेट कर रहा था। तभी उसके गले में पड़ा गमछा जनरेटर में फंस गया। गमछा तेजी से खींचे जाने के कारण उसका गला कस गया और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed