{"_id":"57ffe26b4f1c1bc67b290131","slug":"fruit-food-materisl-sample-rewari-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फेंके सड़े फल, खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फेंके सड़े फल, खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे.
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सामग्री के सैंपल भ्ारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य बाजार की सड़कों पर वीरवार को एक बार फिर से प्रशासन की ओर से कार्रवाई दिखाई दी। शहर के कानोड़ गेट के पास इकट्ठा हुई स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद टीम ने रेलवे रोड, नाईवाली चौक के पास संयुक्त रूप से कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जहां सड़े-गले फलों-सब्जियों को नप की टीम ने सड़क पर फिकवाया।
वहीं अवैध जगह लगी रेहड़ियों और दुकानदारों के सामान को भी जब्त किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने होटलों और स्ट्रीट फूड पर जाकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। देर शाम हुई कार्रवाई से खाद्य पदार्थों के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई एसडीएम कुशल कटारिया के नेतृत्व में की गई।
स्वास्थ्य विभाग ने तीन खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
शाम करीब छह बजे कानोड़ गेट के पास स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनडी शर्मा के नेतृत्व में पहुंची। टीम ने यहां से रेलवे रोड की ओर रुख किया। यहां रेलवे रोड पर बनी गौड़ रसोई में आटे का सैंपल लिया। वहीं स्ट्रीट फूड में आलू की सब्जी और दाल के सैंपल भरे। इसके साथ ही नाईवाली चौक और अन्य बाजारों में फलों और सब्जियों को भी चेक किया गया। इस दौरान सड़े-गले फल सब्जी मिलने पर उन्हें सामने ही फिकवाया गया।
विज्ञापन
नगर परिषद ने नौ रेहड़ियां की जब्त, काटे चालान
इधर नगर परिषद की टीम ने नाईवाली चौक पर अवैध रूप से लगी रेहड़ियों को हटवाया। एक गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले से उसकी आईडी मांगी तो पहचान ही नहीं मिल सकी। इस दौरान एसडीएम भी मौजूद थे, जिसके बाद युवक को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। वहीं रेलवे रोड पर पहुंची टीम ने रेलवे रोड पर दुकानों के बाहर रखे तख्त, फर्नीचर और अन्य सामान जब्त कर लिया। पूरी कार्रवाई में नौ रेहड़ियां जब्त की गईं। वहीं चालान काटे।
--------------
त्योहार से पहले शहर के बाजारों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा। शहरवासियों को मिलावटी खाद्य सामग्री न मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सैंपल लिये जाएंगे।
-कुशल कटारिया, एसडीएम, रेवाड़ी