फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   From today, people aged 18 to 59 will get free vaccine of Vigilance Dose

जिले में आज से 18 से 59 आयु के लोगों को नि:शुल्क लगेगा सतर्कता डोज का टीका

Tue, 03 May 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
From today, people aged 18 to 59 will get free vaccine of Vigilance Dose
जिले में बुधवार से 18 से 59 वर्ष आयु के नागरिकों को भी कोरोनारोधी टीकाकरण के सतर्कता डोज के टीके नि:शुल्क लगाए जाएंगे। सतर्कता डोज का टीका उन्हीं लोगों को लगाए जाएंगे जिनको द्वितीय डोज का टीका लगे हुए नौ माह पूरे हो चुके हैं। इससे पहले वालों को टीके नहीं लगाए जाएंगे। नागरिक अस्पताल के साथ सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके निश्शुल्क लगाए जाएंगे। इससे टीकाकरण कराने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पिछले पंद्रह दिनों से कोरोना संक्रमण के छिटपुट मामले सामने आने से लोग टीकाकरण कराने के लिए पहुंचने लगे हैं। अवकाश के बावजूद जिले में 474 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। मंगलवार को 132 लोगों की कोविड सैंपल हुए इनमें से 99 की रिपोर्ट लंबित है। जिले में अब तक 621462 लोगों की कोविड सैंपल हुई है। इनमें से 24600 की रिपोर्ट पाजिटिव आई वहीं 24335 नागरिक स्वस्थ हुए। जिले में कोरोना संक्रमण के चार मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण सतर्कता डोज की स्थिति
जिले में जहां 1855 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सतर्कता डोज का टीकाकरण हो चुका है। इसी प्रकार फ्रंटलाइन वर्कर्स 1179, 18 से 44 वर्ष आयु के सिर्फ 18 लोगों ने सतर्कता डोज का टीका लगवाया है। वहीं 45 से 59 वर्ष आयु में 105 लोगों ने सतर्कता डोज का टीका लगवाया है। इसी प्रकार 60 से अधिक वर्ष में सर्वाधिक 14,724 लोगों ने टीके लगवाए हैं। जिले में अब तक कुल 17881 लोगों को सतर्कता डोज का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

अभी कोरोना संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है। एहतियात बरतकर ही बचाव किया जा सकता है। जिन लोगों ने निर्धारित समय पर कोरोनारोधी टीकाकरण नहीं कराया है उन्हें कोरोना संक्रमण होने पर ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए निर्धारित समय पर टीकाकरण कराना चाहिए। अब 18 से 59 वर्ष आयु के सभी लोग जिन्होंने नौ माह पहले द्वितीय डोज का टीका लगवा चुके हैं वे सतर्कता डोज का टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed