फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   From the new session, studies will be done through credit system in classes 6th, 9th and 11th.

Rewari News: नए सत्र से 6वीं , 9वीं और 11वीं में क्रेडिट सिस्टम से होगी पढ़ाई

Sun, 14 Apr 2024 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
From the new session, studies will be done through credit system in classes 6th, 9th and 11th.
रेवाड़ी। सीबीएसई के स्कूलों में नये सत्र 2024-25 से 6वीं, 9वीं और 11वीं में नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीआरएफ) के तहत क्रेडिट सिस्टम से पढ़ाई होगी। इस योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को क्रेडिट सिस्टम से जोड़ने के साथ ही यूटिलिटी की जानकारी देना है। इसके तहत विद्यार्थी उच्च शिक्षा की तर्ज पर क्रेडिट अर्जित कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह व्यवस्था 6वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक लागू की गई है, लेकिन 6वीं, 9वीं और 11वीं में नए एकेडमिक सेशन से स्कूल स्तर पर इसका असेसमेंट किया जाएगा। इनका असेसमेंट स्कूल लेवल पर होगा। इसमें विद्यार्थी प्रति वर्ष 40-40 क्रेडिट अर्जित कर सकेंगे। इसके लिए यह अनिवार्य किया गया है कि विद्यार्थी की उपस्थिति कम से कम 75 प्रतिशत होनी चाहिए। इसके साथ ही 6वीं में पहली, दूसरी व तीसरी भाषा के 3-3 क्रेडिट होंगे। इसके अलावा गणित के 5, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के 7-7 क्रेडिट होंगे। कला और शारीरिक शिक्षा के 3.5-3.5 क्रेडिट होंगे। वोकेशनल एजुकेशन के 5 क्रेडिट होंगे। इस प्रकार सभी विषयों में विषय के हिसाब से 40 क्रेडिट होंगे।
विज्ञापन


इंसेट
9वीं के विद्यार्थियों को 5 विषयों में पास होना अनिवार्य

इस योजना में 9वीं के विद्यार्थियों को 5 विषयों (दो लैंग्वेज और 3 मुख्य सब्जेक्ट्स) में पास होना अनिवार्य होगा। इसमें 210 घंटे प्रति विषय के लिए दिए गए हैं। इसके अलावा 150 घंटे इंटरनल असेसमेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसमें हर सब्जेक्ट के लिए 7-7- क्रेडिट होंगे। इस तरह से अन्य सब्जेक्ट्स को शामिल करने के बाद यह 40-54 क्रेडिट का होगा। साथ ही 11वीं के विद्यार्थी 40-47 क्रेडिट अर्जित कर सकेगा। 11वीं में एक भाषा और चार विषय में पास होने पर 40 क्रेडिट पाने के योग्य होंगे। 210 घंटे प्रति सब्जेक्ट के लिए आवंटित होंगे। 9वीं की तरह ही 150 घंटे इंटरनल असेसमेंट, फिजिकल एजुकेशन, वर्क एक्सपीरियंस व जनरल स्टडी के लिए होंगे। यदि कोई विद्यार्थी पांच विषयों के अलावा छठा विषय लेता है तो वह 47 क्रेडिट पाने के योग्य होगा। बोर्ड नेशनल क्रेडिट 6वीं में लैंग्वेज के 3-3 क्रेडिट अर्जित कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

नये सत्र में सीबीएसई से संबंधित विद्यालयों में नौवीं और 11वीं कक्षा में नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत क्रेडिट सिस्टम से पढ़ाई होगी। इसके लिए मुख्यालय की ओर से दिशा निर्देश मिले हैं।- दुष्यंत कुमार, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, बिठवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed