फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   freight train derailed

मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

Wed, 18 Sep 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
freight train derailed
कैप्शन नंबर- 7 रेवाड़ी। पटरी से उतरे मालगाड़ी के डब्बे। - फोटो : Rewari
मथुरा से कोसली जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के चार डिब्बे मंगलवार दोपहर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से पहले क्रासिंग के पास पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद क्रासिंग को बंद कर दिया गया। इससे यहां काफी देर तक जाम लगा रहा। वहीं इधर से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरी लाइन से निकाला गया। तीन घंटे बाद ट्रैक दुरुस्त कर लिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोयले से भरी एक मालगाड़ी मथुरा से कोसली के झाड़ली प्लांट में जा रही थी। इसी दौरान शहर केे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से पहले ही अचानक तेज आवाज के साथ ही गाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दौरान इस पटरी से आने वाली सभी ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। मथुरा से कोयला लेकर मालगाड़ी जिले के कोसली कस्बा के समीप गांव झाड़ली में स्थित पावर प्लांट में कोयला लेकर जा रही थी। प्लांट में बिजली बनाने के कार्य में कोयले का इस्तेमाल किया जाता है। हादसे के बाद मार्ग बाधित हो गया। उसके करीब तीन घंटे बाद मालगाड़ी को झाड़ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर इससे पूर्व भी एक बार हादसा हो चुका है। शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी हो चुके हैं, लेकिन राहत की बात है कि हादसों में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। कुछ माह पूर्व भी महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन पर खोरी गांव के समीप भी मालगाड़ी के डिब्बे ट्रैक से उतर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed